Home | Forums | Hindi-Urdu Shayri | Post your Jokes to Gustakhi Maaf.
RSS | Follow gustakhimaaf on Twitter Twitter | Facebook

You are here: Home >> Lovers Jokes >> दोबारा कोशिश करके देख सकते हो

दोबारा कोशिश करके देख सकते हो



जी मिचलाने की शिकायत लेकर जब एक मां अपनी 18 वर्षीया पुत्री को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची तो पाया कि वह गर्भवती है। रोती, पीटती, कोसती हुई वह उसे घर लेकर आई और बोली – वह कौन सुअर का बच्चा है जिसने यह कुकर्म किया है। जल्दी से उसे यहां बुला नहीं तो तुझे जान से मार दूंगी।

रोते-रोते लड़की ने एक फोन लगाया। लगभग आधे घण्टे बाद एक मर्सडीज दरवाजे पर आकर रुकी । उसमें से एक सुन्दर सा नौजवान निकला और अन्दर आकर सोफे पर बैठ गया। बोला – मैं ही वह आदमी हूं जिसकी वजह से आपको परेशानी हुई है। मैं आप लोगों का अपराधी हूं। लेकिन मैं उसका दण्ड भुगतने को तैयार हूं। देखिये, आपकी बेटी से शादी करना तो सम्भव नहीं है क्योंकि उसके लिए मेरे पिता कभी तैयार नहीं होंगे। पर मैं पैसे से आपकी मदद कर सकता हूं। मैं आपकी बेटी की सारी जिंदगी की जिम्मेदारी लेता हूं। अगर उसके लड़की हुई तो मैं उसके नाम दस करोड़ रु., एक बंगला, एक गाड़ी और एक नई फैक्टरी लगवा दूंगा। अगर लड़का हुआ तो उसके नाम बीस करोड़ रु, मुंबई और दिल्ली दोनों शहरों में एक-एक आलीशान कोठी और एक बहुत बड़ी फैक्टरी बनवा दूंगा। और अगर बदकिस्मती से गर्भपात हो गया तो ……. तो आप ही बताइये मुझे क्या करना चाहिए ?

लड़की का पिता, जो अब तक चुपचाप उसकी बातें सुन रहा था, धीरे से उठा और नौजवान का हाथ अपने हाथ में लेकर नरमी से बोला – बेटा ! भगवान न करे ऐसा हो ! और अगर हो भी जाए तो तुम दोबारा कोशिश करके देख सकते हो  ……………..

Sent By : Riyaz,Kota.


Category: Lovers Jokes

More From this Category

5 responses to "दोबारा कोशिश करके देख सकते हो"

  1. yogesh says:

    Joke लेकिन ज़िन्दगी की सच्चाई

  2. AFZAL says:

    दुर्भाग्य वश भी ऐसा न हो.

  3. Rakesh sahu says:

    हर किसी के साथ ऐसा ही हो . इसी लीएय बोलते है की सुरछा साथ रखिनी चाहिय …….

  4. कैसा कमीना बाप है

  5. galti sabse hjoti hai per ladka sarif hai aur baap ashavaadi hai

Leave a reply

Copyright © 2007-11 Gustakhi Maaf . All rights reserved.
Terms of Use & Disclaimer | E-mail : webmaster @ gustakhimaaf[dot]com