है तो यह भी दुनिया भर में रोजाना दिखाए जाने वाले हजारों विज्ञापनों की तरह एक विज्ञापन ही, लेकिन इसे जिस उत्पाद के लिए बनाया गया है वह कुछ खास है. जी हाँ, यह दुनिया के सबसे बड़े टीवी (World’s Largest TV) का विज्ञापन है. सबसे बड़ा मतलब इतना बड़ा, कि बड़े से बड़े लिविंग रूम में भी ना समाये. पूरे 16 फुट का टीवी है ये. गौरतलब है कि इसका डिजाईन किसी टीवी बनाने वाली कंपनी ने नहीं, बल्कि एक कार निर्माता कंपनी Porsche ने किया है.
परन्तु बड़ा आकार होने से इसकी सुरक्षा और रखरखाव में कोई परेशानी हो, ऐसा नहीं है. उपयोग करने के बाद टीवी को स्विच ऑफ करके सात फोल्डिंग पैनलों के जरिये फोल्ड किया जा सकता है (देखें वीडियो). पुनः आवश्यकता होने पर रिमोट कण्ट्रोल के जरिये महज 40 सेकंड में खोला जा सकता है.
Comments are closed.