(22 Dec.) अभी हाल ही में एक फिल्म आई थी “रोबोट”, जिसमें रजनीकांत ने एक ऐसे रोबोट किरदार निभाया था जो बिलकुल इंसानों की तरह व्यवहार करता था. वह तो खैर फ़िल्मी रोबोट था लेकिन वास्तविक जीवन में वास्तविक रोबोटों ने सचमुच काम करना शुरू कर दिया है. यह खबर भारत से न होकर पड़ोसी देश चीन से है.
उत्तरी शानडोंग प्रान्त के जिनान शहर में इसी महीने प्रारंभ हुए “दालू रोबोट रेस्टॉरेंट” नामक रेस्टॉरेंट में इंसानों की जगह रोबोटों ने वेटर का काम करना शुरू कर दिया है. यह चीन का पहला ऐसा रेस्टॉरेंट होगा जहाँ ग्राहकों के स्वागत से लेकर उनके खानपान, मनोंरंजन आदि की समस्त जिम्मेदारियां सिर्फ रोबोट ही संभालेंगे. फ़िलहाल लगभग एक दर्ज़न रोबोट काम पर लगाये गए हैं.
अच्छा है, ये मशीनें न तो आपसे टिप की अपेक्षा रखेंगी और न आपके किसी बात पर भड़क उठने पर बुरा मानेंगी. मजे कीजिये बस !
————————————————————————————-
(Based on Information from Yahoo.com)
Twitter 
बहुत बढिया जोक है.
ये राजनिकतंह कि इन्द्रंन सिनेमा से मतलब हे? लेकिन बकवास हे . कोई खास नहीं हे