Posted On :2009-03-01 20:09:16
अमेरिकी शहर एलिजाबेथटन आई एक खबर के मुताबिक कार्टर काउंटी शेरिफ को एक 80 साल पुराने वारंट को तामील कराने का जिम्मेदारी मिली है। वारंट के मुताबिक उन्हें जे.ए. रोलेंड नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करना है जिसका 30 डॉलर का चेक फर्जी पाया गया था।
ब्रुंसविक शहर के काउंटी क्लर्क को यह वारंट उस वक्त हाथ लगा जब वह पुराने दस्तावेजों से भरे रिकार्ड रूम की सफाई कर रहा था।
फिलहाल कार्टर काउंटी शेरिफ के सामने प्रश्न यह है कि क्या जे.ए. रोलेंड अब तक जिंदा है ?
समाचार स्रोत – याहू न्यूज
Twitter 