Posted On :2009-04-12 18:59:04
जाको राखे सांइयां वाली कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब एक छह मंजिला इमारत के मलबे से लगभग पांच सप्ताह बाद एक बिल्ली जीवित बाहर निकाली गई।
वाकया जर्मनी के कोलोन शहर का है। 3 मार्च को कथित छह मंजिला इमारत ढह गई थी जिसमें दो लोग मारे गए थे।
लगभग पांच सप्ताह बाद जब फायर ब्रिगेड कर्मी मलबा हटाने का काम कर रहे थे, तभी उन्हें वह बिल्ली मिली। बिल्ली आश्चर्यजनक रूप से स्वस्थ है। उसे खरोंच तक नहीं आई है।
समाचार स्रोत – राइटर्स
Twitter 
thank god this cat is safe because i like cats