कुत्ता चलाएगा गाड़ी, आप करेंगे आराम

Category : Odd News   ·   No Comments

Dog driving a car

निकट भविष्य में यदि आपको सड़क पर कोई कुत्ता कार चलाता हुआ दिख जाए तो आश्चर्य मत कीजियेगा. जी हाँ ! न्यूजीलैंड के पशु विशेषज्ञ इन दिनों कुत्तों को ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने में जुटे हुए हैं.

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार इन पशु विशेषज्ञों का मानना है कि कुत्ते आठ हफ़्तों में ड्राइविंग के मूलभूत तत्वों को पहचानने लगते हैं. शुरुआत में इस प्रशिक्षण के लिए केवल तीन कुत्तों का चयन किया गया है जिनके नाम हैं – पॉर्टर, मोंटी और गिनी. इन तीनों कुत्तों का प्रशिक्षण लकड़ी की एक गाड़ी में बैठना सिखाने से शुरू होकर मिनी कार तक पहुंचा. हालांकि कार में कुत्तों के शरीर के आकार के हिसाब से कुछ बदलाव भी करने पड़े ताकि उन्हें असुविधा न हो.

जानवरों के लिए काम करने वाली एक संस्था एसपीसीए इन कुत्तों की ड्राइविंग का सीधा प्रसारण करने जा रही है. लेकिन भाई इन कुत्तों को ड्राइविंग सिखाने की जरूरत क्यों आन पड़ी ? विशेषज्ञों का कहना है – “ताकि लोगों को समझ में आये कि उनके प्यारे जानवर कितने समझदार होते हैं.”

Photo By Visual.dichotomy

Share With Your Friends -

    « | »

    More Posts From this Category

    Readers Comments (0)

    Comments are closed.