ट्रेन में सहयात्री से हुआ प्यार, वहीँ कर ली शादी

Category : Odd News   ·   No Comments

एक युवक और एक युवती, जो एक दूसरे से बिलकुल अनजान थे, ट्रेन पर चढ़े तो थे अपने-अपने गंतव्य पर जाने के लिए लेकिन सफर के दौरान ही उनकी मंजिल एक हो गई. चंद घंटों में ही प्यार से शादी तक का सफर तय हो गया.

एक वेबसाइट पर प्रकाशित  समाचार के अनुसार दिल्ली से चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस में एक युवक और युवती एक ही कोच में सवार हुए. सफर के दौरान आपस में परिचय हुआ और तुरत-फुरत प्यार भी हो गया. बात यहीं तक नहीं थमी, उन्होंने शादी का निर्णय भी ले लिया. शादी भी एकदम instant. अब रेलवे कोच में शादी कैसे हो ? सो कहते हैं न कि जहां चाह वहाँ राह ! कोच में ही पंडितजी भी मिल गए. अन्य यात्रियों ने घरातियों-बारातियों की भूमिका निभा दी. और दिल्ली से चली हुई ट्रेन के  टूंडला आते-आते हो गई शादी !

तो भाई, जिंदगी में कब, कौन, कहाँ मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. पूरा समाचार पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

 

Share With Your Friends -

    « | »

    More Posts From this Category

    Readers Comments (0)

    Comments are closed.