Follow gustakhimaaf on Twitter

शेरो-शायरी



ये शबे फिराक ये बेबसी, हैं कदम-कदम पे उदासियां
मेरा साथ कोई न दे सका, मेरी हसरतें हैं धुआं-धुआं
- हसन रिजवी





हमको तो गर्दिश-ए-हालात पे रोना आया
रोने वाले तुझे किस बात पे रोना आया
- सैफुद्दीन सैफ





हर शम्आ बुझी रफ्ता रफ्ता हर ख्वाब लुटा धीरे - धीरे
शीशा न सही पत्थर भी न था दिल टूट गया धीरे - धीरे
- कैसर उल जाफरी





अय मौत, उन्हें भुलाए जमाने गुजर गए
आजा कि जहर खाए जमाने गुजर गए
- खुमार बाराबंकवी





[First Page] [Prev] 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 [Next] [Last Page]